अमेरिका के हवाई द्वीप में 24 घंटे में 250 बार आया भूकंप, ज्‍वालामुखी में हुआ विस्‍फोट

Aazad Staff

World

अमेरिका के हवाई प्रांत के सबसे बड़े द्वीप पर शनिवार को भूकंप के कई तेज झटके महसूस किए गए।

अमेरिका में हवाई द्वीप में 24 घंटे में भूकंप के 250 से ज्यादा झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर उनकी अधिकतम तीव्रता 5 मापी गई।भूकंप के  बाद वहां का किलाऊ ज्वालामुखी शुक्रवार को फट गया। ज्वालामुखी से लगातार लावा और राख निकलने से आस-पास के करीब दो हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जना पड़ा है।

हवाई ज्वालामुखी ऑब्जर्वेटरी ने गुरुवार को ज्वालामुखी फटने की पुष्टि की थी। हवाई नेशनल गार्ड के जवान वहां फसे लोगों को निकालने में जुटे हुए हैं।

बता दें कि ज्वालामुखी की चपेट में 4000 एकड़ जमीन आ चुकी है। खतरे के कारण ज्वालामुखी से लगा नेशनल पार्क बंद कर दिया गया है। वहीं विस्फोट होने से क्षेत्र के करीब 1,700 लोगों को इलाके को छोड़कर जाने को मजबूर होना पड़ा है।

बीते कुछ दिनों से भूकंप के कई झटकों के बाद ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण का कहना है कि सबसे गंभीर भूकंप के झटके की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई। एजेंसी ने कहा कि यह झटका गुरुवार (3 मई) सुबह आया और महज आधा घंटे के भीतर दो अन्य भूकंप के झटकों ने इलाके को हिला कर रख दिया। इनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 व 2.7 मापी गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.