भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत गंभीर

Aazad Staff

World

जेल में सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। शरीफ की मेडिकल जांच के लिए गठित बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अभी उनके कई और मेडिकल जांच जरूरी हैं। बता दें कि शरीफ की एंजियोप्लास्टी हो चुकी है और दो बार उनकी ओपन हार्ट सर्जरी भी की जा चुकी है।

भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे नवाज शरीफ की हालत इन दिनों ठीक नहीं है इसकी जानकारी मेडिकल जांच के लिए गठित बोर्ड ने साझा की है। मेडिकल बोर्ड के मुताबिक शरीफ की अभी और भी कई मेडिकल टेस्ट होनी जरूरी हैं। सभी रिपोर्ट आने के बाद ही उनका इलाज शुरू हो पाएगा।

शरीफ की जांच करने वाले मेडिकल बोर्ड में लाहौर स्थित पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ कॉर्डियॉलजी के शाहिद हमीद, सज्जाद अहमद और हामिद खलील शामिल हैं। बता दें कि बुधवार को जेल में ही शरीफ के कई मेडिकल जांच किए गए। जांच के मुताबिक शुक्रवार को जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, शरीफ के दोनों हाथों में दर्द जैसे लक्षण हैं। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, ‘शरीफ के दोनों हाथों में, खास तौर से रात को दर्द के लक्षण हैं और अंगूठे सुन्न हो रहे हैं।

इससे पहले शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने दावा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया था कि अधिकारी हृदय रोग विशेषज्ञों को जेल में शरीफ की जांच नहीं करने दे रहे हैं। जेल के एक प्रवक्ता का कहना है कि डॉक्टरों ने शरीफ की जांच की है और वह ठीक हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा है। विशेष मेडिकल बोर्ड ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि शरीफ, 2001 और 2017 में दो बार कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की और 2011 और 2016 में दो बार ओपन हार्ट सर्जरी (open heart surgery) करा चुके हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.