अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की विदेश यात्रा

Aazad Staff

World

भारत और पाकिस्तान का दौरा करेंगे रेक्स टिलरसन

अमेरिकी के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन पांच देशों के विदेश यात्रा के दौरे की आज से शुरुआत करेंगे। जिसके दौरान वह भारत और पाकिस्तान भी आएंगे। टिलरसन का ये दौरा आज से ७ दिनों के लिए होगा। इस दौरे के दौरान उनकी सबसे पहली विदेश यात्रा सऊदी अरब से शुरु होगी। वह सऊदी अरब और इराक की सरकारों के बीच समन्वय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

सऊदी अरब के बाद वह कतर जाएंगे जिसके बाद वह पाकिस्तान पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नॉर्त ने कहा कि टिलरसन अपने भारत प्रवास के दौरान दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी तथा सुरक्षा एवं समृद्धि पर समन्वय को मजबूत करने को लेकर भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने अमेरिका और भारत के बीच के रिश्ते को संबेधित करते हुए कहा कि एक स्थायी और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान से भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए बेहतर स्थिति बनाने को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। रेक्स टिलरसन ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में अमेरिकी उद्देश्यों को हासिल करने के लिए भारत और पाकिस्तान को अहम बताया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.