आॅस्ट्रेलिया में स्ट्रॉबेरी खाने से कतरा रहे लगो

Aazad Staff

World

आॅस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने स्ट्रॉबेरी और अन्य फलों में सुई निकलने के मामले को अफवाह बताया है। उन्होंने इस मामले में दोषी पाए जाने पर 15 साल जेल की सजा देने की बात कही है। 

ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिनों से स्ट्रॉबेरी और कुछ दूसरे फलों को लेकर डर का माहौल बना हुआ है। जानकारी के  मुताबिक पुलिस को स्ट्रॉबेरी, केले और आड़ू में सिलाई वाली सुई निकलने की शिकायत मिल है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के 6 राज्यों में स्ट्रॉबेरी की सेल रोकी दी गई है।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सरकारों ने स्ट्रॉबेरी में लोगों के विश्वास बहाल करने की कोशिशों में लगी हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लोग अपने पसंदीदा फल स्ट्रॉबेरी खाने से कतरा रहे हैं  ।

दरअसल वहां की जनता में ये भ्रम फैला दिया गया है कि स्ट्राबेरी में छुपी हुई पिन है। जिसे खाने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है यहां तक की जान भी जा सकती है। क्वींसलैंड राज्य की सरकार ने उस व्यक्ति की गिरफ्तारी पर एक लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (72000 अमरीरिकी डॉलर) का ईनाम रखा है, जिसने वहां के राज्यों में स्ट्रॉबेरी में पिन होने की अफवाह फैलाई है।

 स्ट्रॉबेरी में पिन की अफवाह के चलते ऑस्ट्रेलिया के सभी राज्यों में स्ट्रॉबेरी के प्रति लोगो में भय फैल गया है, जबकि अभी तक कोई भी ऐसा मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोई व्यक्ति स्ट्राबेरी खाने से पिन से घायल हो गया हो। न्यूजीलैंड के दो बड़े फूड डिस्ट्रीब्यूटर्स ने बताया कि स्ट्राबेरी में पिन की अफवाह के चलते वो अपनी दुकानों से इसे दूर हटा रहे हैं।  

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.