इथोपिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त , १५७ यात्रियों की मौत

Aazad Staff

World

इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ४ भारतीय समेत १५७ लोगों की मौत हो गई।

इथोपिया के अदिस अबाबा से नैरोबी जा रही इथोपियन एयरलाइंस विमान उड़ान भरने के ६ मिनट के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सभी १५७  लोगों को मौत हो गई। मृतकों में १४९  पैसेंजर्स और ८ क्रू मेंबर्स शामिल थे। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने विमान हादसे की पुष्टि की है।

इथोपियन एयरलाइन हादसे में मरने वालों में कनाडा, चीन, अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन और इथोपिया के नागरिक शामिल थे। मृतकों में ४ भारतीयों के मरने की भी खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी इथोपियन एयरलाइंस अफ्रीका में सबसे अच्छी एयरलाइन मानी जाती है। वह अपने आप को अफ्रीका की सबसे बड़ी विमानन कंपनी बताती है।

इथोपिया एयरलाइंस का यह विमान रविवार को स्थानीय समय से सुबह ८.३८  मिनट पर अदिस अबाबा से उड़ान भरा था और सुबह करीब ८.४४  मिनट पर उसका संपर्क टूट गया। फ्लाइट ईटी ३०२ राजधानी अडिस से करीब ६० किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह हादसा हुआ है। फिलहाल इथोपियन एयरलाइंस के बोइंग७३७-८ एमएएक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.