अमेरिका में कुत्ते-बिल्लियों को मारकर खाने पर लगा प्रतिबंद, साढ़े तीन लाख तक का देना पड़ सकता है जुर्माना
Aazad Staff
World
अमेरिकी संसद में बुधवार को एक विधेयक पारित किया है जिसके तहत कुत्तों और बिल्लियों को मार कर खाए जाने और मांस के व्यापार पर रोक लगा दी गई है। इस विधेयक में चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, और भारत समेत दुनिया के अन्य देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया गया है।
अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया है। जिसके अंतर्गत कुत्तों और बिल्लियों को मार कर खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। कुत्ता एवं बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके साथ ही अमेरिका ने चीन, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाइलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया, कंबोडिया, लाओस और भारत जैसे देशों से भी इन जानवरों को मार कर खाने व मांस के व्यापार पर प्रतिबंध लगाए जाने का आग्रह किया गया है।
संसद में इस अधिनियम को पारित करने के दौरान संसद सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, 'कुत्ते और बिल्ली सहानुभूति और लगाव के लिए होते हैं। दुर्भाग्य से चीन में हर साल इंसानों के भोजन के लिए एक करोड़ कुत्तों को मार दिया जाता है। उनहोने कहा कि हमारे करुणामय समाज में इन चीजों के लिए कोई स्थान नहीं है। क्लाउडिया ने कहा कि यह बिल अमेरिका के मूल्यों को दर्शाता है और सभी देशों को यह संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.