म्यांमार में आया 6.0 की तीव्रता का भूकंप

Aazad Staff

World

म्यामांर में भूकंप के झटकों का केंद्र बागो क्षेत्र के फ्यू शहर से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 27.3 किलोमीटर की दूरी पर था।

गुरुवार देर रात केंद्रीय म्यांमार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप रिक्टर स्केल पर 6.0 की तीव्रता पर मापा गया है। बहरहाल इस भूकंप से फिलहाल किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र पीयू कस्बे से 40 किमी पश्चिम में है। इसके बाद इलाके में तीन हल्के आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए।

गौरतलब है कि म्यांमार की धरती अक्सर भूकंप के झटकों से हिलती रहती है। वर्ष 2016 में म्यांमार के मध्यवर्ती इलाको में 6.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका असर भारत, बांग्लादेश और थाईलैंड में देखने को मिला था।वर्ष 2016 में आए भूकंप के झटकों ने म्यांमार को काफी नुकसान पहुंचाया था. देश में दर्जनों इमारतें क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसमें  प्राचीन शहर बागान के कई प्रसिद्ध मंदिर भी शामिल थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.