पाकिस्तान-अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके

Aazad Staff

World

भूकंप के कारण दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान में आज सुबह आठ बजकर पच्चीस मीनट पर भू‍कंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके लगभग 15 से 20 सेकंड तक महसूस किए गए। रिएक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई। इस्‍लामाबाद, पेशावर, नौशेरा और कोहाट में भूकंप के तेज झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे वे सहम गए। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद काफी लोग घरों से बाहर आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक  भूकंप से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप का केंद्र पाकिस्तान से करीब 18 किलोमीटर दूर थाल बताया जा रहा है। हालांकि एहतियातन लोगों को घर से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। बताया जाता है कि वहां रुक रुककर भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

भूकंप के दौरान इन बातों का रखे खयाल -

- बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें. - कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं. इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा. -अगर आप गाड़ी या कोई भी वाहन चला रहे हो तो उसे फौरन रोक दें. - वाहन चला रहे हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल से दूर सड़क के किनारे गाड़ी रोक लें. -भूकंप आने पर तुरंत सुरक्षित और खुले मैदान में जाएं. बड़ी इमारतों, पेड़ों, बिजली के खंभों से दूर रहें. - भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने से चोट न लगे. - टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे छिप जाएं.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.