न्यूजीलैंड की मस्जिद में गोलीबारी, ६ की मौत ५० लोगों के घायल होने की खबर

Aazad Staff

World

न्यूजीलैंड की क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में गोलीबारी का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लोगों ने यहां गोलीबारी की है इसमें ६ लोगों की मौत हो गई है।

न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की अल नूर मस्जिद में शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की। इस गौलीबारी में ९ लोगों की मौत हो गई है जबकि ५० लोग  घायल बताए जा रहे है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है जो अब भी सक्रिय है। शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है, यानी कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता।

पुलिस ने बयान में कहा कि क्राइस्टचर्च में एक हमलावर सक्रिय है जिसके कारण हालात गंभीर हैं। वहीं खबरों की माने तो एक मस्जिद में कई लोगों की मौत हुई है और एक अन्य को खाली कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्‍त मस्जिद में यह घटना हुई, उस समय बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम भी वहां मौजूद थी। बांग्‍लादेश की क्रिकेट टीम को न्‍यूजीलैंड में एक टेस्‍ट मैच खेलना है।

चश्मदीदों की मानें तो हमलावर  काले कपड़े पहने हुए हैं और वह सिर पर हेलमेट लगाए हुए था। उसके पास स्वचालित हथियार है, जिससे वह फायरिंग कर रहा था। न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने आज की कार्रवाई को एक कालादिन बताया है। उन्‍होंने बताया कि एक हमलावर को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री अभी वेलिंगटन जाएंगी जहां पर वे एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में शामिल होंगी। खबरों की माने तो अभी भी हमलावरों मस्जिद में मौजूद है। पुलिस ने इलाके को पुरी तरह से घेर लिया है और आम लोगों को फिलहाल यहां आने से रोका जा रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.