भूकंप के झटकों से हिला चीन, अब तक १२ लोगों की मौत, १०० से ज्यादा घायल

Aazad Staff

World

चीन (China) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिनमें कम से कम १२ लोगों की मौत हो गई जबकि १०० से ज्याद लोग इस आपदा में घायल हो गए हैं।

चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों से १२ लोगों की मौत हो गई है जबकि १३४ अन्य लोग घायल बताए जा रहे है। चीनी भूकंप केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता ६.० दर्ज की गई थी।  पहला भूकंप सोमवार रात स्थानीय समयानुसार १० बजकर ५५ मिनट पर ईबिन शहर के चांगिंग इलाके में आया। मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर ५.३ की तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया।

जानकारी के मुताबिक  प्राकृतिक आपदा में 'शिन्हुआ' से एक राहतकर्मी ने जानकारी देते हुए कहा कि दो लोग फंसे हुए हैं, उनमें से एक की हालत गंभीर है। राहतकर्मी के अनुसार शुआंघे कस्बे में चार लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। ईबिन में लोगों ने बताया कि भूकंप के आधे घंटे बाद भी झटके महसूस किये गये। प्रांतीय राजधानी चेंगडू में पूर्व चेतावनी प्रणाली ने भूकंप से करीब एक मिनट पहले ही अलार्म बजाना शुरू कर दिया था। जब करीब एक मिनट की उलटी गिनती खत्म हुई तो भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। सिचुआन प्रांत में दमकल विभाग की ६३ गाड़ियां और ३०२ बचावकर्मी मौके पर तैनात हैं। चीन के ईबिन में भी स्थानीय दमकल विभाग ने बचाव कार्य के लिए अपने दल भेजे हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.