नेपाल में भूकंप के हल्के झटके, ऱिक्टर पैमाने पर ४.७ मापी गई तीव्रता

Aazad Staff

World

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शक्रवार को भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। बता दें कि बीते एक महीने में नेपाल में छोटे बड़े ८ झटके दर्ज किए जा चुके है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार दोपहर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता ४.७ दर्ज की गई।भूकंप काठमांडू से ६६ किलोमीटर महसूस किया गया।

दोपहर में आए भूकंप के इन झटको के बाद लोगों में डर का माहौल है। बताया जा रहा है कि जब लगों ने यहां भूकंप के झटके महसूस किए तो वे अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल संपत्ति को नुकसान या किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

बता दें कि इससे पहले नेपाल के पश्चिमी हिस्से में १२ मई को देर रात ५.१ तीव्रता का भूकंप आया था। यह भूकंप राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार देर रात १२ बजकर ३६ मिनट पर आया था।  भूकंप का केंद्र काठमांडू के पश्चिम में ६०० किलोमीटर दाइलेख जिले में था। वहीं काठमांडू में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में २५ अप्रैल, २०१५ को आए भयानक भूकंप में करीब ९००० लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान सदियों पुरानी धरहरा मीनार सहित कई प्रमुख इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं। यह बीते ८० वर्षों का सबसे भयावह भूकंप था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.