लादेन के बेटे की सूचना देने पर अमेरिका देगा १ मिलियन डॉलर का इनाम

Aazad Staff

World

अमेरिका ने अलकायदा के सरगना रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के बारे में सूचना देने के लिए १ मिलियन अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का फैसला किया है। अमेरिका के सहायक सचिव माइकल टी इवानोफ ने इसकी जानकी दी है।

अमेरिका ने गुरूवार को ओसामा बिन लादेन के बेटे की सूचना देने पर एक मिलीयन डॉलर का इनाम रखा है। ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन जिसे क्राउन प्रिंस ऑफ जिहाद भी कहा जा रहा है, उसके बारे में दुनिया के अलग-अलग देशों में रहने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट्स थी कि वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया या फिर ईरान में नजरबंद है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने अलकायदा का हवाला देते हुए कहा- “हमजा बिन लादेन अलकायदा का मारा जा चुका नेता ओसामा बिन लादेन का बेटा और अलकायदा के नेता के तौर पर उभर रहा है।” अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि उसकी किसी भी देश में ठिकाना बताने पर एक मिलीयन डॉलर की रकम ईनाम के तौर पर दी जाएगी।

गौरतलब है कि हमजा बिन लादेन ने पिछले दिनों शादी कर ली थी। हमजा ने यह शादी ९/११ आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से की है। ओसामा के परिवार ने भी इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि अमेरिका ने जनवरी-२०१७ में हमजा को 'वैश्विक आतंकवादी' माना था। साथ ही उसने घोषणा की थी कि अमेरिका के अधिकार में आने वाले हमजा की सभी संपत्ति को वह जब्त करने जा रहा है। साथ ही अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों को भी उसके साथ किसी भी तरीके के लेन-देन में शामिल नहीं होने को कहा था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.