इंडोनेशिया में ७.५ तीव्रता का भूकंप, ७०० किमी तक महसूस किए गए झटके

Aazad Staff

World

इंडोनेशिया में सोमवार को ७.५ मैग्निट्यूड का भूकंप आया है। भूकंप बांधा सागर में आया। भूकंप का केंद्र समुद्र से २२० किमी की गहराई में था। भूकंप के केंद्र की गहराई काफी नीचे है इसलिए यहां सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इंडोनेशिया में सोमवार को पूर्वी तिमोर में ७.३ तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र बांदा सागर की २२० किलोमीटर की गहराई में था, हालांकि वर्तमान में सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। भूकंप के कारण ऑस्ट्रेलिया के कई शहरों को भी खाली करा लिया गया है।

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके ऑस्ट्रेलिया उत्तरी शहर डार्विन तक में महसूस किए गए। भूकंप के कारण पूर्वी तिमोर में कई तेज झटके महसूस किए गए। ईस्ट तिमोर की राजधानी दिली में झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित जगहों पर भागने लगे। हालांकि, अभी तक जान-माल के नुकसान की तोई खबर नहीं है। शुरुआत में भूकंप की तीव्रता ७.२ बताई गई, लेकिन बाद में इसे ७.५ आंका गया।

इंडोनेशिया में भूकंप आने का कारण - इंडोनेशिया 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है। यहां की धरती के अंदर मौजूद टेक्टॉनिक प्लेट्स आपस में अधिक टकराती हैं, जिससे भूकंप और ज्वालामुखी जैसी घटनाएं होती हैं। बीते साल भी कई बार यहां भूकंप के तेज झटके आए जिससे काफी नुक्सान हुआ था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.