इंडोनेशिया में आया 6.5 की तीव्रता का भूकंप

Aazad Staff

World

इस आपदा में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार देर रात आए भूकंप ने लोगों की नींद उड़ा दी। 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटको से राजधानी दहल गई। जानकारी के अनुसार जावा में देर रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसके बाद डरे हुए लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर भागने लगे।

भूकंप का केंद्र बांडुंग शहर से सिर्फ 63 मील की दूरी पर था। भूकंप के चलते कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह भी दी जा रही है। हालांकि चेतावनी जारी किये जाने के बाद एक भी सुनामी की घटना की खबर नहीं आई है।

बता दें कि भूकंप के ये झटके 20 सेकंट तक महसूस किए गए। इस आपदा में कई लोग घायल भी हुए है जिन्हें अस्?पताल पहुंचाया गया है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप 6.5 की तीव्रता से आया और 91 किमी की गहराई तक था। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के इस इलाके में ज्वालामुखी और भूकंप की खबरें आम तौर पर आती रहती हैं।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.