नेपाल : 7 यात्रियों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत

Aazad Staff

World

नेपाल में सात लोगों को लेकर जा रहा हेलिकॉप्टर घने जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक महीला घायल बताई जा रही है।

नेपाल में शनिवार को एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक जापानी नागरिक समेत छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ऐल्टीट्यूड एयर का ये हेलिकॉप्टर सुबह से लापता बताया जा रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनरल मैनेजर राजकुमार छेत्री ने बताया कि यह हेलिकॉप्टर शनिवार सुबह 8:10 बजे लैंड होना था।

बता दें कि इस हेलिकॉप्टर के पायलट वरिष्ठ कैप्टन निश्छल के सी थे। जिनकी इस हादसे में मौत हो चुकी है। इस हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो चुकी है। वहीं एक महिला यात्री को बचा लिया गया है। हालांकि उसे इस हादसे में काफी चोट आई है।  अधिकारियों का कहना है कि यह हेलिकॉप्टर 5500 फुट की ऊंचाई पर हादसे का शिकार हुआ।

इससे पहले मई में नेपाल में मकालु एयरलाइंस का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना की वजह खराब मौसम और दुर्गम इलाके को बताया गया है। जिसके कारण हेलिकॉप्टर बचाव कार्य में मुश्किलें आई और  हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.