श्रीलंका में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच गोलीबारी 1 की मौत, 2 जख्मी

Aazad Staff

World

श्रीलंका में बढ़ते राजनीतिक संकट के बीच रविवार को भीड़ ने पेट्रोलियम मंत्री और पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा को बंधक बनाने की कोशिश की इस बीच सुरक्षा कर्मियों ने फाईरिंग की जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है वहीं दो जख्मी है।

श्रीलंका में राजनीतिक संकट और गहराता नजर आ रहा है। विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद  रविवार को भीड़ ने पेट्रोलियम मंत्री और पूर्व क्रिकेटर अर्जुन रणतुंगा को बंधक बनाने की कोशिश की। मंत्री को बचाने के लिए उनके गार्ड्स को फायरिंग करनी पड़ी, जिसके चलते राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना के 2 समर्थक घायल हो गए।  इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल है।

इस सिलसिले में सीलोन पेट्रोलियम कारपोरेशन (सीपीसी) परिसर से एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि ये हादसा उस वक्त हुआ जब क्रिकेटर से राजनेता बने रणतुंगा ने सीपीसी का दौरा किया। इस दौरान कुछ कर्मचारियों ने ऑफिस में उनकी उपस्थिति का भी  विरोध किया।

बता दें कि रणतुंगा विक्रमसिंघे के समर्थक हैं जिन्हें राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने बर्खास्त कर दिया था। हालांकि, विक्रमसिंघे ने अपनी बर्खास्तगी को अवैध और असंवैधानिक करार दिया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को सिरीसेना ने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर पूर्व दिग्गज राजपक्षे को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। जिसके बाद से ही  राजनीतिक सियासत घमासान मचा हुआ है। वहीं राष्ट्रपति ने बढ़ते घमासान को देखते हुए 16 नवंबर तक संसद को निलंबित कर दिया  है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.