Xiaomi : शाओमी जल्द पेश करेगा दुनिया का पहला डबल फोल्डिंग फोन

Aazad Staff

Technology

चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) बहुत जल्द डबल फोल्डिंग फोन लाने वाली है। शाओमी के वाइस प्रेज़िडेंट ने एक डबल फोल्डिंग फोन का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है।

शाओमी स्मार्टफोन बाजार में इन दिनों अपना कब्जा जमा चुकी है और बहुत जल्द ये फोल्डेबल फोन के साथ नजर आने वाली है। शियोमी के प्रेसिडेंट बिन लिन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे डबल फोल्डिंग फोन इस्तेमाल करते दिख रहे हैं।

इस वीडियो को शियोमी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वांग जियांग ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। वांग ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारे प्रेसिडेंट और को-फाउंडर बिन लिन की ओर से मैं शियोमी के इस स्पेशल स्मार्टफोन का वीडियो शेयर करते हुए एक्साइटेड हूं। यह दुनिया का पहला डबल फोल्डिंग फोन है।  यह कूल है, है न?’ बता दें कि इस फोन की खासियत यह है कि इस फोने के दाएं और बाएं पैनल को फोल्ड कर इसे नॉर्मल स्मार्टफोन जैसा बनाया जा सकता है।

हालांकि इस फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी को फिलहाल साझा नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें ८GB रैम और स्नैपड्रैगन ८५५ प्रोसेसर हो सकता है। वैसे सूत्रों की माने तो शाओमी ने इस बात का ऐलान किया है कि इस फोन को २४ फरवरी “मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस’ (एमडब्ल्यूसी) २०१९  के टेक एक्स्पो में दिखाया जाएगा। ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.