लेनेवो इंडिया ने बेहतरीन फीचरस के साथ पेश की 2 अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप

Aazad Staff

Technology

ये लेपटॉप 15 मिनट चार्ज करने पर चलेगा 2 घंटा।

लेनेवो इंडिया ने अल्ट्रा-स्लिम लैपटॉप की रेंज में नए फीचर के साथ आइडियापैड '530एस' और आडियापैड '330एस' को बुधवार को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 35,990 रुपये हैं से लेकर 67,990 रुपये तक है।

आइपैड '530 एस' में आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसर्स, 8जीबी DDR4 रैम, 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज और आठ घंटे तक बैटरी चलने की क्षमता है। इस डिवाइस में धातु का इस्तेमाल किया गया है और इसकी बैटरी को महज 15 मिनट चार्ज करने पर दो घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन 1.49 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 16.4 मिलमीटर है।

डिवाइस में 3.40Ghz फ्रीक्वेंसी के साथ आठवीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5-8250U प्रोसेसर, 14 इंच फुल एचडी, आईपीएस डिस्प्ले फीचर और एचडीडी/एसएसडी स्टोरेज के विकल्प हैं।

इस लैपटाप में बेहतरीन आवाज के अनुभव के लिए लैपटॉप में हर्मन स्पीकर और डोल्बी ऑडियो की सुविधा दी गई है। डिवाइस में वाई-फाई, एसी, ब्लुटूथ 4.1, यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी 3.0 पोर्ट और 4 इन 1 कार्ड रीडर के विकल्प दिए गए हैं।

वहीं आइपैड '330 एस' 14 इंच और 15.6 इंच के में उपलब्ध है। इसका वजन 1.87 किलोग्राम है। 8जीबी DDR4 रैम और 1टीबी 7MM 5400 RPM HDD की मेमरी है। इसमें यूएसबी 3.0 और 4 इन 1 कार्ड रीडर के विकल्प दिए गए हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.