जर्मनी में शुरु की हाइड्रोजन से चलने वाली पहली इको-फ्रेंडली ट्रेन

Aazad Staff

Technology

जर्मनी में शुरु की गई हाइडरेल ट्रेन से प्रदूषण काफी कम होगा जिसके कारण इसे इको-फ्रेंडली ट्रेन के नाम से भी जाना जा रहा है। हाइड्रोजन से चलने वाली ये दुनिया की पहली ट्रेन है। इस ट्रेन को फ्रांस की एक मल्टीनेशनल कंपनी 'अलस्टॉम' ने बनाया है।

जर्मनी ने दुनिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की शुरू की है। इसका नाम हाइड्रोजन ट्रेन रखा गया है।  ट्रेन एक बार में करीब 1000 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसकी अधिकतम रफ्तार 140 किमी/घंटा है। फिलहाल इसे 100 किलोमीटर के फासले पर स्थित दो शहरों के बीच चलाया गया। जानकारी के मुताबिक ये डीजल इंजन की तुलना में 60 प्रतिशत कम आवाज करती है, यह पूरी तरह से ऊर्जा मुक्त है।

हालांकि कि इस ट्रेन को डीजल से चलने वाली ट्रेनों से महंगा बताया जा रहा है। लेकिन इस ट्रेन से जुड़े जानकारों ने इस बात की पुष्ठी की है कि एक बार खरीदने के बाद इसको चलाने का खर्च कम हो जाएगा। जिससे यात्रियों को ज्यादा पैसे देने की जरुरत नहीं होगी।

अल्स्टोम के सीईओ हेनरी लफार्ज ने लॉन्चिंग के मौके पर कहा कि दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन कमर्शियल सेवाओं में उतर रही है। कई दूसरे देशों में भी इसकी मांग है। इनमें ब्रिटेन, नीदरलैंड, डेनमार्क, नॉर्वे, इटली और कनाडा प्रमुख हैं। फ्रांस में भी सरकार ने 2022 तक हाइड्रोजन ट्रेन का नेटवर्क तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

बता दें कि मार्च से लेकर अब तक इस इस ट्रेन का जर्मनी में कई बार परिक्षण किया जा चुका है और यह ट्रेन सभी परिक्षण में  सफल साबित हुई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.