वर्ल्ड कप : इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जीतने वाली टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

Aazad Staff

Sports

आईसीसी वर्ल्ड कप २०१९ का ४१वां मैच इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के मंसूबे से मैदान में उतरेंगी। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और भारत ने पहले ही अपना स्थान पक्का कर लिया है।

आईसीसी वर्ल्ड कप के ४१वें मुकाबले में बुधवार को रिवसाइड ग्राउंड पर मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। दोनों टीमों की नजर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने पर होगी। हारने वाली टीम का भविष्य अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगा।

न्यूजीलैंड अंक तालिका में तीसरे और इंग्लैंड चौथे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के ८ मैच में ११ और इंग्लैंड के इतने ही मैच में १० अंक हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम अगर जीत दर्ज करती है तो वह १३ अंक के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम जीती तो उसके १२ अंक हो जाएंगे। इससे वह अंतिम चार में पहुंच जाएगा।

१० टीमों के राउंड रोबिन फॉर्मेट में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी। यदि इंग्लैंड की टीम हार गई और पाकिस्तान ने अपने अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को हरा दिया तो वह भी नॉकआउट दौर में पहुंच सकती है।

इंग्लैंड की टीम १९९६ वर्ल्ड कप के बाद कभी भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। वह अब तक ५ बार सेमीफाइनल खेल चुका है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ७बार सेमीफाइनल खेली। पिछले वर्ल्ड कप में वह दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन चैम्पियन नहीं बना सका था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.