आईसीसी विश्व कप-२०१९ : भारत और बांग्लादेश आज होंगे आमने सामने

Aazad Staff

Sports

आईसीसी वर्ल्ड कप-२०१९ में मंगलवार २ जुलाई को दो एशियाई देशों की मजबूत टीमों का आमना-सामना होगा। भारत और बांग्लादेश आज एजबेस्टन में मुकाबला करेंगी। अंक तालिका के तहत भारतीय टीम दूसरे स्थान पर, है भारत ने अबतक सात मैच में ११ अंक हासिल किए है। वहीं बांग्लादेश की टीम के ७ मैच में ७ अंक, वह अंक तालिका में छठे स्थान पर

आईसीसी वर्ल्ड कप-२०१९ में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना आज यानी मंगलवार को  एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। भारतीय समय के अनुसार, यह मैच दोपहर ३ बजे शुरू होगा। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल ७ मैच खेल चुकी है। इसमें सिर्फ १ में हार मिली। एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ और बाकी पांच अपने नाम किए।

वहीं बाग्लादेश की बात करें तो इस टीम का प्रदर्शन भी अभी तक अच्छा रहा है। बांग्लादेश के पास ७ मैचों से ७ ही अंक हैं। एजबेस्टन में होने वाले  इस मैच में भारत को सतर्क रहने की जरुरत है। वैसे तो भारत सेमीफाइनल में जाने से एक अंक की दूरी पर है लेकिन बांग्लादेश से भारत को हार का सामना करना पड़ता है तो भारत की टक्कर श्रीलंका से होगी और इस मैच में करो या मरो जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। गौरतलब है कि  २००७ विश्व कप में बाग्लादेश ने ही भारत को मात देकर शुरुआती दौर से बाहर कर दिया था। ऐसे में भारत को बांग्लादेश की मौजूदा फॉर्म को देखकर सतर्क रहना होगा।

टीम इंडिया के ये खिलाड़ी उतर सकते है मैदान में -

रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।

बाग्लादेश के ये खिलाड़ी उतर सकते है मैदान में -

तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, महमूदुल्लाह, शब्बीर रहमान, मोसाद्दिक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, मशरफे मोर्तजा और मुस्तफिजुर रहमान।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.