एशियन गेम्स: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, बनी गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

Aazad Staff

Sports

विनेश फोगट ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल में 50 किलो फाइनल में जापान की यूकी आईरी को हराया।वह लगातार दो एशियाड में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं। विनेश 'दंगल' फिल्म से चर्चित गीता और बबीता फोगाट की चचेरी बहन हैं।

विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में इतिहास रचते हुए 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं, जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में विनेश ने जापान की इरी युकी को 6-2 से मात दी। बता दें कि भारत ने एशियाई खेलों में अभी तक दो ही गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। दोनों ही पदक कुश्ती से मिले हैं। इससे पहले रविवार को बजरंग पूनिया ने इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

और ये भी पढ़े : बजरंग पुणिया ने भारत को दिलाया पहला 'स्वर्ण'

50 किलोग्राम महिलाओँ की फ्रीस्टाइल फाइनल में जापान की युकी आईरी को हराकर सोमवार को विनीश फोगत पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। पहलवान बजरंग पुणिया ने रविवार को पुरुषों के 65 किग्रा में से एक के बाद भारत का दूसरा स्वर्ण पदक जीता था। इसके साथ, एशियाई खेलों के पदक में 2 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य के साथ भारत सातवें स्थान पर पहुंच गया।

सोमवार को भारत की विनेश जब अपनी बाउट में उतरीं, तो वह पैर में दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी सभी बाउट जीतीं और विरोधी रेसलर को कोई मौका नहीं दिया। गोल्ड मेडल के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में विनेश ने संभल कर शुरुआत की और पहले वह डिफेंसिंग अप्रोच के साथ खेल रही थीं। विनेश फोकस नजर आ रही थीं और जब रेफरी ने उन्हें रक्षात्मक खेल छोड़ पॉइंट्स अर्जित करने के लिए कहा, तो फिर विनेश ने मैट पर अपनी चपलता दिखाई और जापानी रेसलर पर बढ़त बना ली।

और ये भी पढ़े : टाइम टेबल होर लाइव नतीजे एशियन गेम्स, २० अगस्त २०१८, जकार्ता.

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.