क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट से किया संन्यास का ऐलान

Aazad Staff

Sports

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। इसकी पुष्टी खुद वेस्टइंडीज क्रिकेट ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए साझा की है।

वेस्टइंडीज के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। रिपोर्टस के मुताबिक ३० मई से इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाने वाला आईसीसी विश्वकप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट होगा। इस बात की जानकारी वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर दी।

बता दें कि क्रिस गेल की लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे टीम में वापसी हुई है।  उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले दो वनडे मैचों में टीम में शामिल किया गया है। वनडे में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले गेल, ब्रायन लारा के बाद वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

गेल ने अबतक २८४ वनडे मैचों में ९७२७ रन बनाए हैं, जिसमें २३ शतक और ४९ अर्धशतक शामिल हैं। ३९ साल के गेल ने २०१५ के विश्व कप में जिम्म्बाब्वे के खिलाफ २१५ रनों की पारी खेली थी, जो वनडे में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.