एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप टूर्नामेंट का प्रतिनिधित्व करेंगे ये खिलाड़ी

Aazad Staff

Sports

एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप टूर्नामेंट की शुरुआत 6 फरवरी से 11 फरवरी तक।

एशियाई बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में असफलता हाथ लगने के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस साल मजबूत टीम के साथ इस टूर्नामेंट में उतरने का फैसला किया है। इस बार इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सायना नेहवाल करने वाले है।

 इस चैम्पियनशिप की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है, जो 11 फरवरी पर समाप्त होगी। पी.वी. सिधु, श्रीकांत और सायना के अलावा भारतीय टीम में वर्ल्ड नम्बर-10 एच.एस. प्रणॉय भी शामिल हैं। इस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व श्रीकांत और प्रणॉय के साथ-साथ बी.साई प्रणीत और समीर वर्मा भी करेंगे।

वहीं महिला एकल वर्ग में सिंधु और सायना के साथ कृष्णा प्रिया और रुत्विका गद्दे भी भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी। इसके साथ ही युगल वर्ग में नजर डाली जाए, तो इसमें सात्विक साईराज-चिराग शेट्टी, वर्ल्ड नम्बर-32 जोड़ी मनु अत्री-सुमित रेड्डी के अलावा, श्लोक रामचंद्रन-एम.आर. अर्जुन पुरुष युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी, प्राजक्ता सावंत-संयोगिता के साथ रितुपर्णा दास-मिथिला यू.के की जोड़ी महिला युगल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.