मुंबई मैराथन: सुधा सिंह ने भारतीय महिला वर्ग में हासिल किया पहला स्थान

Aazad Staff

Sports

मुंबई में हुए मैराथन दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल करने वाली सुधा सिंह ने यह प्रतिस्पर्धा 2 घंटे, 34 मिनट और 56 सेकंड में जित कर सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों की पदक विजेता सुधा सिंह ने  मुंबई में हुए मैराथन दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने दोहा विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

आइएएएफ के सितंबर-अक्टूबर में होने वाली दोहा विश्व चैंपियनशिप में क्वालीफाई के लिए दो घंटे 37 मिनट का समय निर्धारित किया था। उन्होंने 2 घंटे, 34 मिनट और 56 सेकंड का समय लिया जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह आईएएएफ के सितंबर अक्टूबर में होने वाली दोहा वर्ल्ड चैंपियनशिप के 2 घंटे, 37 मिनट मे क्वॉलिफाइंग मार्क से भी कम है। एशियाई खेल 2010 और 2018 में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वालीं यह 3000 मीटर स्टीपलचेज की ऐथलीट ओवरऑल 8वें स्थान पर रहीं।  

इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दो घंटे 35 मिनट 35 सेकेंड का था, जो 2015 बी¨जग विश्व चैंपियनशिप में बनाया था। सुधा ने अपने पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। पिछले साल भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे गोपी ठोकनाल को ऐंठन के कारण नुकसान हुआ और वह 2 घंटे 17 मिनट तीन सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। करण सिंह को तीसरा स्थान मिला।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.