एशियाई खेलों 2018, दिन 4 : राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण जीता।

Aazad Staff

Sports

महिला शूटर राही सरनोबत ने बुधवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया। इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत की मेडल संख्या 11 हो गई है। उन्होंने थाइलैंड की यांगपाइबून नफसवण को हराकर यह गोल्ड जीता है।

एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत की राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टर के फाइनल इवेंट में गोल्ड मेडल दिलाया है। यह भारत का मौजूदा एशियन गेम्स में चौथा गोल्ड मेडल है। 27 वर्षीय राही ने इसी के साथ इतिहास रच दिया। राही ने 2010 दिल्ली और 2014 ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस दौरान वह फार्म में थी लेकिन बांह की चोट के कारण उन्हें करीब एक साल का लंबा ब्रेक लेना पड़ा और इससे उनकी फार्म में गिरावट आ गई।

और ये भी पढ़े: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांग कांग को 26-0 से दी मात।

भारत ने अब तक 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। बता दें कि भारत को दो गोल्ड मेडल शूटिंग और दो कुश्ती में मिले हैं। भारत फिलहाल पदक तालिका में 7वें नंबर पर चल रहा है। हॉकी, बैडमिंटन (व्यक्तिगत) और टेनिस जैसे कार्यक्रमों के साथ भारत एशियाई खेलों की प्रगति के रूप में और अधिक पदक की तलाश करेगा।

भारत को पहला गोल्ड रेसलर बजरंग पूनिया ने जीता था। इसके बाद रेसलर विनेश फोगाट ने इतिहास रचते हुए 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के साथ वह पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई थीं, जिन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया हो। विनेश ने जापान की इरी युकी को 6-2 से हराकर गोल्ड जीता था। इसके बाद मंगलवार को सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। सौरभ सिर्फ 16 साल हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.