भारत से छिन सकती है वल्ड कप की मेजबानी, आईसीसी ने बीसीसीआई को 160 करोड़ रुपए चुकाने की दी चेतावनी

Aazad Staff

Sports

इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बीसीसीआई को चेतावनी दी है कि अगर वो 31 दिसंबर से पहले 160 करोड़ रुपए नही चुकाता है तो भारत से 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी छिन ली जाएगी। बता दें कि 13वें विश्व कप का आयोजन भारत में होना है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को एक बड़ा झटका  लगा है। दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बीसीसीआई को 31 दिसंबर से पहले 160 करोड़ रुपये चुकाने को कहा है। अगर बीसीसीआई 31 दिसंबर 2018 से पहले तक यह रकम नहीं चुका पता है। तो भारत को 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 वर्ल्ड कप के आयोजन से हाथ धोना पड़ सकता है।

भारत ने साल 2016 में टी 20 वल्ड कप की मेजबानी की थी। इसके तहत आईसीसी को यह पैसे वल्ड कप पर लगे टेक्क्स के मुआवजे के तौर पर चुकाना था। इस वल्ड कप के दौरान भारत को केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तरफ से कोई टैक्स में छूट नहीं दी गई थी। 16 से 19 अक्टूबर को हुई एक मीटिंग के दौरान आईसीसी ने बीसीसीआई को इस मामले को जल्द से जल्द निपटाने के लिए कहा है।

बताते चलें कि बीसीसीआई अगर यह पैसा चुकाने में नाकाम रहती है तो आईसीसी भारत में होने वाले 2021 चैंपियंस ट्रॉफी और 2023 वर्ल्ड कप का आयोजन किसी दूसरे देश में करा सकती है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.