वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक

Aazad Staff

Sports

टेस्ट क्रिकेट से 2015 में ही संन्यास ले लिया था।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने सोमवार को संन्यास का ऐलान कर दिया। मलिक ने कहा कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। हालांकि शोएब ने टी 20 में मैच में अपना प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

बता दें कि शोएब ने 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। शोएब ने 261 वनडे मैचों में 35.22 की औसत से 6975 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 51 अर्धशतक शामिल हैं। शोएब ने 35 टेस्ट मैचों में 1898 और 98 टी-20 में 1989 रन बनाए हैं। वहीं वनड़े मैच की बात करें तो शोएब ने 38.66 की औसत से 154 विकेट झटके हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से शोएब ने 56 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 36 मैचों में शोएब को जीत और 18 मौचों में हार मिली है।  इंग्लैंड के खिलाफ 245 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद शोएब ने टेस्ट मैच से 2015 में संन्यास ले लिया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.