वनडे क्रिकेट : भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 21 अक्तूबर से

Aazad Staff

Sports

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज की शुरुआत दशहरा बाद 21 अक्तूबर से होनी है। इस मैच में कई खिलाड़ी अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए रिकॉर्ड कायम कर सकते है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 21 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है। मैच दोपहर 2:00 बजे से खेला जाएगा।  आइसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 को नजर में रखते हुए यह मुकाबला दोनों देशों के लिए बेहद ही खास माना जा रहा है। इस सीरीज में रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं।

रोहित शर्मा ने अब तक अपने वनडे करियर में 186 छक्के लगाए हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर के नाम 195 और सौरव गांगुली के नाम 190 छक्के हैं। रोहित शर्मा ने अब सौरव गांगुली से 4 जबकि सचिन से 9 छक्के से पीछे हैं।  वहीं कोहली ने अब वनडे में 9779 रन बनाये हैं और उन्हें ‘दस हजारी' क्लब में शामिल होने के लिए केवल 221 रन की दरकार है।

जानकारी के लिए बता दें कि वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तानव शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 398 मैच में 351 छक्के लगाए हैं।

वनडे सीरीज में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है और 17 वर्षों से भारत में खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने कोई वनडे सीरीज नहीं गंवाया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट सीरीज का पहला मुकाबला 21 अक्तूबर को गुवाहाटी में खेला जायेगा, सीरीज के सभी मुकाबले डे-नाइट मैच होंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.