शतरंज : कार्लसन ने जीता विश्व शतरंज चैंपियनशिप का खिताब

Aazad Staff

Sports

विश्व चैंपियन नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के चैलेंजर फाबियानो करुआना को हराकर शतरंज विश्व चैंपियनशिप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। कार्लसन ने फाबियानो के खिलाफ तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया।

विश्व नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने अमेरिका के चैलेंजर फाबियानो करुआना को हराकर शतरंज विश्व चैंपियनशिप 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया। लंदन में ?साउंडप्रूफ ग्लास? केबिन में खेले गए शतरंज विश्व चैंपियनशिप में मैग्नस कार्लसन ने तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया।

हालांति ये जीत कार्लसन के लिए आसान नहीं थी। इसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन हफ्ते में 50 घंटे से अधिक के खेल के बाद शतरंज विश्व चैंपियनशिप के खिताब का फैसला टाईब्रेकर के ज़रिए करना पड़ा। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच लगातार 12 बाज़ियां ड्रॉ रहीं। कार्लसन ने फाबियानो के खिलाफ तीन टाईब्रेकर जीतकर यह खिताब अपने नाम किया। हालांकि शतरंज विश्व चैंपियनशिप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

अपनी जीत को लेकर 27 वर्षीय मैग्नस कार्ल्सन कहते है कि , 'फाबियानो करुआना सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी थे, जिनके खिलाफ मैंने अब तक विश्व चैंपियनशिप में खेला है। वाकई यह यह कठिन था।' वहीं हार के बाद निराश फाबियानो करुआना ने कहा, 'मेरे लिए यह एक बुरा दिन था और मैं एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया।'

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.