क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दर्ज, पत्नी ने लगाए ये गंभीर आरोप
Aazad Staff
Sports
कोलकाता पुलिस ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। शमी पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की ये दोनों धाराएं गैर-जमानती हैं। बता दें कि शमी भारतीय क्रिकेट टीम की २१०९ वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा हैं, ऐसे में टीम इंडिया की चिंताएं बढ़ना लाजमी है।
भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर अपनी पत्नी हसीन जहां के आरोपों को लेकर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे है। कोलकाता पुलिस ने गुरुवार को क्रिकेटर शमी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न मामले में चार्जशीट दायर किया है। शमी पर आईपीसी की धारा ४९८अ (दहेज उत्पीड़न) और ३५४अ (यौन उत्पीड़न) के तहत आरोप लगाए गए है।
क्या है पूरा मामला -
बता दें कि मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने पिछले साल उनपर यौन उत्पीड़न, डोमेस्टिक वायलेंस और मैच फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगए थे। मैच फिक्सिंग का आरोप लगने के बाद बीसीसीआई ने उनका सालाना कॉन्ट्रेक्ट भी रोक दिया था, लेकिन जांच पड़ताल के बाद जब बीसीसीआई को कुछ नहीं मिला तो बीसीसीआई ने शमी को क्लीन चिट देते हुए कॉन्ट्रेक्ट में शामिल किया।
इससे पहले यह मामला तब सामने आया था जब हसीन ने खुलासा किया था कि मोहम्मद शमी का दूसरी महिला के साथ अफेयर चल रहा था और उसने चैट के स्क्रीनशॉट लीक कर दिए थे। हालांकि शमी ने उन्हें फर्जी बताते हुए आरोपों को खारिज कर दिया।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.