2 गोल्ड दौड़ में, महिला और पुरुष दोनों ने दिखाया दम: एशियाई खेल 2018

Aazad Staff

Sports

भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया. दूसरी ओर भारत की महिला धावक चित्रा उन्नीकृष्णनन ने भी 1500 मीटर स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया है.

एशियन गेम्स 2018 के 12वें दिन गुरुवार को भारत के लिए गौरवान्वित होने वाले कई पल आए। भारतीय ऐथलीट्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इनकी बदौलत भारत ने एथलेटिक्स में दो गोल्ड सहित कुल पांच पदक जीते। भारत की ओर से जिनसन जॉनसन ने पुरुषों के 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। यही नहीं, 4x400 मीटर दौड़ में महिलाओं ने लगातार पांचवीं बार भारत के लिए सोने का तमगा हासिल किया। पीयू चित्रा ने जहां महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया, तो पुरुषों की 4x400 रिले टीम ने सिल्वर पदक पर कब्जा जमाया। इन सबके अलावा डिसकस थ्रो में सीमा पूनिया ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।

गुरुवार को हुई 1500 मीटर की दौड़ में जिनसन ने 3:44.72 का समय निकालकर गोल्ड अपने नाम किया। जिनसन का इन एशियाई खेलों में दूसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने 800मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीता था। इस स्पर्धा में ईरान के अमीर मोरादी दूसरे स्थान पर रहे उन्होंने 1500 मीटर की दूरी तय करने में 3:45.62 का समय लिया।

800 मीटर में गोल्ड अपने नाम करने वाले भारत के मनजीत सिंह से भी पदक की उम्मीद थी लेकिन उन्हें यहां चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मनजीत ने 3:46.57 का समय निकाला और वह ब्रॉन्ज मेडल से भी करीब 1 सेकंड पीछे रह गए। बहरीन के मोहम्मद तिऔली 3:45.88 के समय के साथ यहां ब्रॉन्ड मेडल अपने नाम किया। ऐथलेटिक्स स्पर्धाओं ने कुल सात गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने आज यहां एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। बहरीन (3:30.61) और वियतनाम (3:33.23) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किये। भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.