यूथ ओलंपिक में 15 साल के जेरेमी लालरिनुंगा ने रचा इतिहास, स्वर्ण पदक जीतने वाले बने पहले भारतीय

Aazad Staff

Sports

भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने युवा ओलंपिक में इतिहास रचते हुए भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। वह पुरूषों के 62 किलो वर्ग में सबसे आगे रहे।

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में चल रहे यूथ ओलंपिक में भारत के उत्तरपूर्वी राज्य से ताल्लुक रखने वाले भारोत्तोलक जेरेमी लालरिनुंगा ने नया इतिहास रच दिया है। देर रात हुए इस मुकाबले में 15 साल के भारोत्तोलन जेरेमी लालरिनुंगा ने 62 किलोग्राम वर्ग में कुल 274 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही यूथ ओलंपिक के इतिहास में किसी भारतीय ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता है।’

बहरहाल इस मुकाबले में तुर्की के टॉपटस कानेर (263 किलोग्राम) और कोलंबिया के विलर एस्टिवन ने (260 किलोग्राम) वजन उठाया था। वहीं भारोत्तोलक स्नेहा सोरेन महिलाओं के 48 किलो वर्ग में पांचवें स्थान पर रही । तैराकी में श्रीहरि नटराज 100 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में छठे स्थान पर रहे । यूथ ओलंपिक में भारत ने अब तक कुल 4 पदक जीते हैं जिसमें 3 रजत पदक शामिल हैं।

जेरेमी लालरिनुंगा मिजोरम के रहने वाले हैं। इस मुकाबले से पहले जेरेमी वर्ल्ड यूथ सिल्वर-मेडलिस्ट भी रहे हैं। आपकों बता दें कि जेरेमी के पिता लालनेइतलुंगा पूर्व मुक्केबाज हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर सात स्वर्ण पदक जीत चुके हैं ।’

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.