ISSF World Cup: अपूर्वी चंदेला ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Aazad Staff

Sports

नई दिल्ली में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में अपूर्वी चंदेला ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया है।उन्होंने दिल्ली शूटिंग वर्ल्ड कप में २५२.९ के वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की १० मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

भारत की अपूर्वी चंदेला ने नई दिल्ली में जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी वर्ल्ड कप में महिलाओं की १० मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शनिवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया है। अपूर्वी ने २५२.९ अंक लेकर नए वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

वहीं चीन की निशानेबाजों ने रजत और कांस्य पदक जीता। झौ रॉझु ने २५१.८ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत और उनकी हमवतन झू होंग ने २३०.४ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

अपूर्वी चंदेला का अब तक का यह विश्व कप में उनका तीसरा स्वर्ण पदक है। इस जीत के साथ, अपूर्वी चंदेला विश्व कप में अंजलि भागवत के बाद महिलाओं की १० मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गईं।

अपूर्वी ने इससे पहले २०१५ में चांगवोन में हुए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं २०१४ में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड और २०१८  के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.