आईपीएल सीजन 11: कोलकाता को 14 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा हैदराबाद

Aazad Staff

Sports

क्वालीफायर राउंड में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 रनों से मिली हार।

आइपीएल 2018 के फाइनल में जगह बनाने के लिए दूसरे क्वालिफायर मैच में कोलकाता और हैदराबाद की टीम आमने-सामने थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए।

बता दें कि जीत के लिए 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो बार की चैंपियन केकेआर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन ही बना सकी। पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से हारी सनराइजर्स अब रविवार को मुंबई में फाइनल में एक बार फिर उसी से खेलेगी। हैदराबाद की तरफ से राशिद खान ने घातक गेंदबाजी की और तीन अहम विकेट झटके। इस मैच में राशिद ने पहले बल्ले बाजी कर 10 गेंद में 34 रन बनाए और बाद में 19 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 29 रन देकर दो विकेट लिए जिसमें केन विलियमसन (तीन) का कीमती विकेट शामिल था।

वहीं सुनील नारायण ने 24 रन देकर एक विकेट लिया और 17वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए। सनराइजर्स ने आखिरी तीन ओवर में 50 रन बनाए। कृष्णा ने चार ओवर में 56 रन दे डाले और कुलदीप तथा नारायण की तरह सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश नहीं लगा पाए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.