INDvsAUS,4th ODI: आस्ट्रेलीया ने भारत को ४ विकेट से हराया  

Aazad Staff

Sports

भारत ने आस्ट्रेलीया के खिलाफ ३५८ रनों की पारी खेली जिसे ऑस्ट्रेलिया ने ४७.५ ओवर में ही पूरा कर लिया। पांच वनडे की सीरीज २-२ से बराबर, है आखिरी मैच १३ मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।

पांच वनडे मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों ४ विकेट से हार का सामना करना पड़ा।ऑस्ट्रेलिया ने अपने वनडे इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर हासिल किया है। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ २०११ में ३३४ रन का लक्ष्य हासिल किया था।

बैटिंग ऑलराउंडर एश्टन टर्नर ने छठे नंबर पर उतरकर ४३ गेंदों में ६ छक्कों और ५ चौकों की मदद से नाबाद ८४ रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। वही आस्ट्रेलिया के पीटर हैंड्सकॉम्ब और उस्मान ख्वाजा ने तीसरे विकेट के लिए १९२ रनों की साझेदार पारी खेली। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने १०५ गेंद पर ११७ रन बनाते हुए करियर का पहला शतक लगाया।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को लगातार दूसरे वनडे में हराया। इससे पहले रांची में खेले गए मुकाबले में आस्ट्रेलिया भारत से ३२  रनों से जीता था। भारत छह साल बाद घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हारा। इससे पहले २०१२ -२०१३ में पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया को लगातार दो मैच में शिकस्त दी थी। ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ मोहाली में लगातार पांचवां मैच जीता। वह यहां सात में छह मुकाबला जीत चुका है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.