एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की शानदार जीत

Aazad Staff

Sports

भारत ने बांग्लादेश को ७-० से मात दी।

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने मेजबान बांगला देश के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। शुक्रवार ढाका में खेले गए मैच में भारत नें बांगला देश को बुरी तरीके से मात दे कर जीत का खिताब अपने नाम किया।

१०वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की ये लगातार दूसरी जीत है। भारतीय टीम ने मेजबान बांग्लादेश को ७-० से मात दी। वहीं इस खेल में बांग्लादेश को पाकिस्तान ने भी ७-० से हराया था।

भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने २, गुरजंत सिंह, अक्शदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अमित रोहिदास और रमनदीप सिंह ने १-१ गोल किए। पहले क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन तीन गोल किए  ७वें मिनट में गुरजंत सिंह ने फील्डगोल कर बढ़त दिलाई।

शुक्रवार से पहले खेले गए ढाका में एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को भारत ने जापान को ५-१ से मात दी थी। लगातार दूसरी जीत के बाद भारत ग्रुप-ए में ६ अंक के साथ पहले स्थान पकड़ बनाए हुए है।

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का अगला मुकाबला १५ अक्टूबर को खेला जाना है। इस मुकाबले में भारत, पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.