भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट

Aazad Staff

Sports

भारतीय पुरूष हाकी टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में ५-० से मात देते हुए ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीत लिया है। इस टूर्नामेंट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह (सातवां मिनट) ने पहला गोल किया जबकि शमशेर सिंह (१८वां), नीलाकांता शर्मा (२२वां), गुरसाहिबजीत सिंह (२६वां) और मनदीप सिंह (२७वां) ने बाकी गोल दागे।

बता दें कि भारत को राउंड रॉबिन चरण मुकाबले में न्यूजीलैंड ने १-२ से हराया था। दोनों टीमों का प्रदर्शन शानदार था। हालांकि भारत को सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर गोल नहीं हो सका। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत ने उसी मिनट मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके टीम को बढ़त दिलाई।

भारतीय टीम ने गेंद पर नियंत्रण जारी रखा और पहले क्वार्टर में १-० की बढ़त कायम रही। शमशेर ने १८वें मिनट में भारत के लिये दूसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। न्यूजीलैंड की टीम दूसरे क्वार्टर में दो बार सर्कल में घुसने में कामयाब रही, जबकि भारत ने तीन और गोल दाग दिए।

नीलाकांता ने २२वें मिनट में तीसरा गोल किया। इसके बाद गुरसाहिबजीत सिंह और मनदीप ने लगातार गोल दागे। इसके बाद तीसरे और चौथे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो सका। आखिरी क्वार्टर में भारतीय डिफेंडरों ने दमदार प्रदर्शन करके न्यूजीलैंड को कोई मौका नहीं दिया। और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में ५-० से हराते हुए जीत हासिल की।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.