दूसरे वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया

Aazad Staff

Sports

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज में बढ़त हासिल कर ली है। दूसरा मैच पूरी तरह एकतरफ रहा और भारतीय टीम ने जीत के लिए मिले 119 रनों के लक्ष्य को 20 ओवर और तीन गेंदों में ही हासिल कर लिया। कप्तान विराट कोहली ने 46 जबकि शिखर धवन ने 51 रन बनाये। आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रोहित शर्मा रहे। रोहित 15 रन बनाकर रबाडा का शिकार बने।

मैन आफ द मैच लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (22 रन पर पांच विकेट) रहें। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 46) के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 93 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका को 177 गेंद शेष रहते नौ विकेट से हराकर छह मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 32.2 ओवर में 118 रन पर ढेर कर दिया और फिर शिखर तथा विराट की शानदार पारियों से 20.3 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर 177 गेंद शेष रहते नौ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

शिखर ने 56 गेंदों पर नौ चाैकों की मदद से नाबाद 51 और विराट ने 50 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की बदौलत नाबाद 46 बनाए। भारत ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 32.2 ओवर में 118 रन पर आउट कर दिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.