आॅस्ट्रेलिया को 31 रनों से हरा कर भारत ने एडिलेड में रचा इतिहास

Aazad Staff

Sports

भारत ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में पहला टेस्ट मैच जीता है। वहीं भारतीय टीम की एडिलेड पर खेले गए 12 टेस्ट में से यह दूसरी जीत है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने सोमवार को एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच में आॅस्ट्रेलिया को मात देते हुए 31 रनों से जीत दर्ज की है। भारत ने 15 सालों के बाद इस मैदान पर जीत हासिल की है। अब तक भारत ने इस मैदान पर कुल 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें भारत की ये दूसरी जीत है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर भारत की यह छठी टेस्ट जीत है। आपको बता दें कि इस मैच में भारत ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम द्वारा दिए गए 323 रन के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 291 रन पर सिमट गई। पांचवे दिन ऑस्ट्रेलिया ने थोड़ा संघर्ष जरुर किया लेकिन जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, उसके सामने टिकना बिल्कुल आसान नहीं था। दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने 3-3 विकेट लिए

वहीं चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत 250 रनों के स्कोर तक पहुंच सके। इसके जवाब में आॅस्ट्रेलिया सिर्फ 235 रन बनाकर आउट हो गई। टीम इंडिया ने 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब सीरीज का दूसरा टेस्ट पर्थ में 14 दिसंबर से शुरू होगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.