भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार 2-1 से जीती सीरीज

Aazad Staff

Sports

बारिश के चलते सिडनी में टेस्ट मैच ड्रॉ कर दिया गया और इसके साथ ही भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में खेल गए इस टेस्ट मैच में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। विराट की कप्तानी में भारत ने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम की।

भारत ने बारिश के कारण चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ छूटने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतकर सोमवार को यहां नया इतिहास रचा। बारिश की वजह से पांचवें और अंतिम दिन का खेल नहीं हो पाया और अंपायरों ने लंच के बाद मैच ड्रॉ करने का फैसला किया जिससे भारत ने चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की।

1947 से लगातार ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही भारतीय टीम वहां कोई सीरीज नहीं जीत पाई थी। 71 साल बाद यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टीम इंडिया ने कोई टेस्ट सीरीज जीती हो।  कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने एडीलेड में पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीता था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में दूसरे टेस्ट मैच में 146 रन से जीतकर वापसी की लेकिन भारत ने मेलबर्न में तीसरा मैच 137 रन से जीता और श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनायी जो आखिर में निर्णायक साबित हुई।

भारत ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत के शतकों की मदद से 7 विकेट पर 622 रन बनाकर घोषित कर दी। इसके बाद कुलदीप यादव के पांच विकेटों की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में 300 रनों पर समेट दिया। चेतेश्वर पुजारा को इस मैच के लिए् मैन ऑफ द मैच और सीरीज में उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.