ICC World Cup 2019 : आज होगी भारत और न्यूजीलैंड के बीच कांटे की टक्कर

Aazad Staff

Sports

आईसीसी विश्वकप सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। इस विश्वकप में भारत का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है वहीं न्यूजीलैंड ने पिछले ३ मुकाबले हार कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

टीम इंडिया और न्‍यूजीलैंड के बीच मंगलवार को मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रेफर्ड में विश्‍व कप २०१९ का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाना है। मौजूदा विश्‍व कप में दोनों टीमों के बीच यह पहली भिड़ंत है। टीम इंडिया ने मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और वह विश्‍व कप २०१९ की अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर बनी हुई है। वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम की बात की जाए तो विश्‍व कप २०१९ में अपने अभियान की शुरुआत शानदार की और लगाातर ६ मैच जीते, लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में कमी आई और अंतिम तीन मैचों में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि वर्ल्ड कप २०१९ के आखिरी लीग मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को १० रनों ने मात दी थी जिसके बाद यह तय हो गया था कि भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला टीम इंग्लैंड से होगा। बता दें कि आईसीसी विश्वकप  में इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम चौथे नंबर पर। अंक तालिका में भारत ९ मैचों में १५ अंकों के साथ टॉप पर है। ऐसे में भारत सेमीफाइनल मुकाबले में मंगलवार को चौथे नंबर की टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

गौरतलब है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले भारत ने २०११ और २०१५ में भी सेमीफाइनल का सफर तय किया था। इस वर्ल्ड कप में भारत ने कुल मैचों में से ७ में जीत हासिल की है। टीम इंडिया को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र हार का सामना करना पड़ा जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.