आईसीसी अंडर 19: फाइनल में पहुंचा भारत

Aazad Staff

Sports

पाकिस्तान को मात दे कर फाइनल में पहुंचा भारत। 3 फरवरी को आस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला।

भारत ने मंगलवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने गिल के 102 रन की बदौलत 50 ओवर में 272 रन बनाए।

शुभमन गिल के शानदार शतक और इशान पोरेल की घातक गेंदबाजी से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 203 रन की करारी मात देकर अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में भारत का मुकाबला 3 फरवरी को आस्ट्रेलिया से होगा। शुभमन गिल की शानदार पारी की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। शुभमन गिल ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके जड़े। भारत की तरफ से ईशान पोरेल ने 4 और रयान पराग और शिवा सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत को कप्तान पृथ्वी शॉ (41) और मनजोत कालरा (47) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 89 रन जोड़े। कप्तान के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। वो रन आउट हुए। पांच रन बाद मनजोत को मूसा ने अपना शिकार बनाते हुए अर्धशतक से महरूम रखा।

अंडर-19 स्तर पर अभी तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैचों में भारत 13 मुकाबले  जीतने में कामयाब रहा है। वहीं, पाकिस्तान ने 8 मैचों जीत दर्ज की है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.