आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप २०१९: दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का मुकाबला आज

Aazad Staff

Sports

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आज आईसीसी विश्व कप २०१९ में काउंटी ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। इस मैच में दोनों टीमें जीत का खाता खोलना चाहेंगी।

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप  २०१९ में आज यानी १५ जून को अफगानिस्तान का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।  भारतीय समय के अनुसार ये शाम ६ बजे से कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। विश्व कप में इन दोनों ही टीमों ने३-३ मैच खेले हैं और दोनों को ही किसी में भी जीत नहीं मिली।  अफगानिस्तान को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं साउथ अफ्रीका को मेजबान इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच में हरा दिया था। तो वहीं भारत से भी हार का सामना करना पड़ा । वहीं वेस्ट इंडीज के खिलाफ उनका मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पॉइंट्स टेबल के मुताबिक अफगानिस्तान सबसे नीचे १०वें नंबर पर है। वहीं कप्तान फाप डू प्लेसी की साउथ अफ्रीका ९वें नंबर पर. बारिश की वजह से कई टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में आज दोनों ही टीमों के लिए ये मैच जीतना काफी जरुरी है।

टीमें (संभावित)... अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्कराम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो, ड्वयान प्रीटोरियस, क्रिस मौरिस।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.