भारत हॉकी विश्व लीग में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होगी टक्कर

Aazad Staff

Sports

भारत की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ी है जिन्होने कई मैच जीत कर भारत का तिरंगा लहराया है।

भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल में अपनी जगह बनाने के लिए भरपूर कोशिश के साथ मैदान में उतरेगी। विश्व हॉकी लीग फाइनल के तीसरे और आखिरी सत्र में भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ है। बता दे कि भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल में पूल-बी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलेगा। वैसे कई मैचों में में भारतीय टीम का हॉकी में दबदबा देखने को मिला है। हाल ही में ढाका में भारत ने एशिया कप में खिताबी जीत दर्ज की।

हालांकि दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को पिछले कुछ समय में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने उसे चैंपियंस ट्रॉफी, अजलान शाह और राष्ट्रमंडल खेलों में मात दी थी। 2018 एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व कप से पहले नए कोच के लिए हॉकी विश्व लीग फाइनल ऐसा मौका होगा, जहां वो टीम की मजबूती और कमजोरियों को जांच सकते हैं।

आपको बता दें कि टूर्नामेंट के पहले दिन एक दिसंबर को जर्मनी का मुकाबला इंग्लैंड से होगा और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला भारत से होगा। ये दोनों मैच पूल-बी के हैं। जर्मनी-इंग्लैंड मैच 4:45 बजे से और भारत ऑस्ट्रेलिया मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा।

Latest Stories

Also Read

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.