एशियाई खेलों में पदक हासिल करने वाले विजेताओं को राज्य सरकार देगी इनाम

Aazad Staff

Sports

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने नकद इनाम देने का एलान किया है तो वहीं हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को बेहतरिन प्रदर्शन के लिए नकद राशि के साथ पदक के मुताबिक नौकरी देने का भी ऐलान किया है।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने नकद राशि देने का ऐलान किया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री 'पलानीस्वामी' ने रविवार को राज्य के तीन खिलाड़ियों के लिये 30-30 लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

राज्य सरकार ने इसके अलावा कांस्य पदक जीतने वाली हाकी टीम के राज्य के दो खिलाड़ियों को भी 20-20 लाख रूपये देने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल कार्तिक, जोशना चिनप्पा और सुनयना कुरूविला के अलावा हाकी कप्तान श्रीजेश और रूपिंदर पाल सिंह के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की है। तीन खिलाड़ियों को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘महिला स्क्वाश टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने की आपकी शानदार उपलब्धि के लिये आपको दिल से बधाई देता हूं।’

वहीं हरियाणा सरकार ने भी अपने राज्य के उन खिलाड़ियों के लिए इनाम की घोषणा की है जिन्होने हरियाणा का नाम रोशन किया है। सरकार ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार और पदक के मुताबिक सरकारी नौकरी देने का प्रारूप तैयार कर लिया है। खेल मंत्री अनिल बिज ने बताया कि सरकार स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये देगी।

ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियाई खेलों में 200 मीटर रेस में रजत पदक जीतने वाली दुती चंद को 1.5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने तीरंदाजी में रजत पदक हासिल करने वाली मुस्कान किरण को 7.5 लाख रुपए की नकद राशि देने का ऐलान किया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.