क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ जीता मानहानि का मुकदमा

Aazad Staff

Sports

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह वेस्ट इंडीज क्रिकेटर क्रिस गेल द्वारा दायर २,११,००० डॉलर के मानहानि के मुकदमे के खिलाफ अपील हार गया है। इस मीडिया समूह ने गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विश्व कप २०१५ के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम में मालिश करने वाली एक महिला को अपने गुप्तांग दिखाये थे।

वेस्ट इंडिज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया समूह के खिलाफ मानाहानी का मुकदमा जीत लिया है पूर्व मीडिया समूह फेयरफेक्स ने गेल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने विश्व कप २०१५ के दौरान सिडनी में ड्रेसिंग रूम में मालिश करने वाली एक महिला को अपने गुप्तांग दिखाये थे ।

गेल ने अपने उपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया था कि २०१६ में अखबार में सिलसिलेवार छपी खबरों के जरिये वे पत्रकार उन्हें बर्बाद करने पर तुले हैं । उन्होंने पिछले साल अक्तूबर में मानहानि का मुकदमा जीता क्योंकि ज्यूरी को लगा कि फेयरफेक्स के आरोप दुर्भावनापूर्ण है और वे उन्हें साबित भी नहीं कर सके हैं ।

मीडिया समूह ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की और कहा कि उनकी निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई है । मैगजीन में छपे इस सनसनीखेज लेख के बाद क्रिस गेल ने मानहानि का केस करते हुए कहा था कि उनके करियर और सालों की मेहनत के बाद कमाई इज्जत को धूमिल करने के लिए साजिशन ऐसा अभियान चलाया जा रहा है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.