पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे वीरधवल खाड़े

Aazad Staff

Sports

फाइनल मुकाबला आज शाम को खेला जायेगा।

भारत के वीरधवल खाड़े ने पुरूषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। वीरधवल खाड़े ने हीट्स में 22.43 सेकंड में इस मुकाबले को जीत कर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मुकाबले में पहला स्थान चीन के हेक्सिन यू  ने हासिल किया। हेक्सिन यू ने ये मुकाबला 22 . 21 सेकंड में पूरा किया। तो वही दूसरे स्थान पर  हांगकांग के कीनिथ किंग हिम ने बाजी मारी। कीनिथ किंग हिम ने इस मुकाबले को 22 . 38 सेकंड में पूरा किया। जबकि इस मुकाबले से भारत के अंशुल कोठारी को हरा का सामना करना पड़ा है। अंशुल कोठारी ने ये मुकाबला  23.83 सेकंड में पूरा कर चौथा स्थान हासिल किया जिसके कारण वे फाइनल में जगह नहीं बना सके।

और ये भी पढ़े : एशियन गेम्स: विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, बनी गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर

बता दें कि ग्वांग्झू में 2010 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले खाड़े को जापान के शुनिची नकाओ से कड़ी चुनौती मिली थी लेकिन आठ तैराकों की पांचवीं हीट में वह सबसे तेज रहे। उनका राष्ट्रीय रिकार्ड 22.52 सेकंड का था जो उन्होंने जापान में 2009 में एशियाई आयुवर्ग तैराकी चैम्पियनशिप में बनाया था। फाइनल मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा। गौरतलब है कि खाड़े ने नौकरी के कारण तैराकी से चार साल का ब्रेक ले लिया था। वह महाराष्ट्र सरकार के लिये तहसीलदार की नौकरी करते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.