एशिया कप 2018 : टीम इंडिया ने हांगकांग को 26 रनों से दी मात शिखर धवन बने मैन ऑफ द मैच

Aazad Staff

Sports

एशिया कप के ग्रुप ए के पहले मैच में भारत ने शानदार पारी खेलते हुए हांगकांग को 26 रनों से मात दी। हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

भारतीय टीम ने एशिया कप मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए हांगकांग की टीम को 26 रनों से मात दी। इस मुकाबले में हांगकांग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता टीम इंडिया को दिया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन दिखाते 50 ओवर के खेल में 285 रन बना डाले।

इस मैच में  शिखर धवन का प्रदर्शन शानदार रहा। शिखर धवन ने 120 गेंदों में 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 127 रन बनाए।  वहीं अंबाती रायडू ने 60 रन और कप्तान रोहित शर्मा ने 23 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया ने हांगकांग के खिलाफ एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

इस मुकाबले में हांगकांग की टीम ने भी शानदार शुरूआत की और सलामी बल्लेबाज अंशुमान रथ और निजाकत खान ने पहले विकेट की साझेदारी 174 रनों की कर डाली। इसके बाद कप्तान अंशुमान रथ 73 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वहीं निजाकत खान 92 रन पर खलील अहमद की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।

इसके बाद हांगकांग की तरफ से कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक टिक नहीं सका और हांगकांग की पूरी टीम निर्धारित 50 ओवर के मैच में 259 रन ही बना सकी और यह मैच टीम इंडिया 26 रनों से जीत लिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.