एशिया कप-2018: भारत-बांग्लादेश मुकाबला आज, दोनों टीमों में कांटे की टक्कर

Aazad Staff

Sports

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया का मुकाबला आज बांग्‍लादेश से होगा। भारत-बाग्लादेश का यह मुकाबला आज दुबई में शाम पांच बजे (भारतीय समय के अनुसार) शुरु होगा।

एशिया कप-2018 (Asia Cup 2018) के सुपर-4 दौर के मुकाबले शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। भारतीय टीम आज दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बांग्‍लादेश के साथ भिड़ेगी। बता दें कि भारत ने अपने पहले मैच में हांगकांग को मात दी थी, वहीं दूसरे मुकाबले में भारता की भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से मात देते हुए जीत हासिल की।

वहीं अगर बांग्लादेश की बात करे तो इस टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को मात दी थी, हालांकि टीम को दूसरे मैच में अफगानिस्‍तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

आज के इस मैच में टीम इंडिया दीपक चहर को अंतिम-11 में खेलने का मौका दे सकती है। टीम में और कोई बदलाव की संभावनाएं नहीं है  बहरहाल मैच आज शाम पांच बजे से शुरु होगा। मैच का सिधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स 1/HD और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1/HD पर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार, जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर भी देख सकते है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं... भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), लोकेश राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, दीपक चहर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, सिद्धार्थ कौल और खलील अहमद। बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), लिटन दास, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मोहम्मद मिथुन, मोसादिक हुसैन, मेहदी हसन, रूबैल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, अबु हैदर, आरिफ हक, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शंटो, नजमुल इस्‍लाम।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.